My Blog List

  • DG Event Oath by Vikram Yadav - BRISTOL HOTEL Oath oath aol oath yahoo oath verizon oath holdings oath logo oath store oath company oath stock DG Event Best dj sound and light compan...
    8 hours ago

श्लील मेसेज से परेशान युविका चौधरी

Yuvika-Chaudhary-1.jpg
हाल ही में गोविंदा के साथ आई फिल्म नॉटी@ 40 की ऐक्ट्रेस युविका चौधरी इन दिनों एक साइबर मुसीबत में फंस गई हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनके नाम से नकली अकाउंट खोलकर किसी ने उसमें अश्लील मेसेज डाल दिए और उसने उसमें लिख दिया, 'मैं (युविका) 5 लाख रुपये में उपलब्ध हूं।'

युविका ने इस शख्स का नाम दिल्ली का जॉन बताया है। उन्होंने कहा, 'करीब दो हफ्ते से जबसे उन्हें इस फेक अकाउंट का पता चला है, तब से वह परेशान हैं। उनके पास कई भद्दे मेसेज भी आए हैं। उन्होंने अपने सभी मित्रों से कहा है कि इसका विरोध करें, साथ ही वह इस बात पर भी हैरान है कि आखिर जॉन को उसके नंबर कहां से मिले?

परेशानी का अंत यहीं नहीं हुआ लगता है। गत दिनों किसी आदमी ने उसका पीछा किया और उसकी कार का शीशा खटखटाया। युविका ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज करवाई हैं। पीछा करने और अश्लील बातें करने के अलावा साइबर क्राइम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।

युविका इससे पहले ओम शांति ओम के अलावा साउथ की भी एक हिट फिल्म कर चुकी हैं। इन दिनों वह ऑनर किलिंग पर बन रही फिल्म खाप की शूटिंग कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

dg3